Dec 16, 2023
जानें आंखों के नीचे काले गड्डे हटाने के नुसखे
खूबसूरत दिखने के लिए त्वचा की देखभाल बेहद जरूरी है। देर रात तक जागने के कारण अक्सर आंखों के नीचे काले घेरे हो जाते हैं, जिसके लिए लोग बाजार से नए-नए प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन घर पर ही कुछ ऐसी चीजें हैं जिनका इस्तेमाल करके आप आंखों के नीचे के काले घेरों से छुटकारा पा सकते हैं।
आंखों के नीचे शहद लगाने के फायदे
-त्वचा को प्राकृतिक रूप से एक्सफोलिएट करने के लिए शहद बहुत फायदेमंद होता है।
-शहद चेहरे के रोमछिद्रों को साफ करने में मदद करता है।
- इसके अलावा यह त्वचा को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।
आँखों के नीचे की त्वचा के लिए गाजर के फायदे
-गाजर में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, जो काले धब्बों को कम करने में मदद करता है।
- इसके अलावा यह त्वचा में कसाव लाने का काम करता है।
-त्वचा को चमकदार बनाता है।
डार्क सर्कल कम करने के घरेलू उपाय
• डार्क सर्कल को कम करने के लिए सबसे पहले 1 गाजर को कद्दूकस करके एक बाउल में डालें।
• 1 से 2 चम्मच शहद मिलाएं।
• इन दोनों को मिलाकर पेस्ट बना लें।
• पेस्ट को आंखों के नीचे लगाएं।
• इसे आंखों के नीचे करीब 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
• इसके बाद इसे रुई के फाहे से साफ कर लें।
• इस उपाय को आप हफ्ते में 3 से 4 बार आजमा सकते हैं।