Loading...
अभी-अभी:

महाकौशल बरगांव स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

image

Oct 3, 2016

डिंडौरी। जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल बरगांव स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश भर से आये डॉक्टरों की टीम ने मरीजों का इलाज किया। इस मौके पर दिव्यांगो को उपकरण भी बांटे गए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ,स्वास्थ्य मंत्री रूस्तम सिंह ,खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ,प्रभारी मंत्री ज्ञान सिंह स्वास्थ्य राज्य मंत्री शरद जैन, मध्य प्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष शिवराज शाह मौजूद रहे।

कार्यक्रम में मंच से ही कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने एम्स अस्पताल की तर्ज पर आदिवासी एम्स खोलने की मांग रखी। इसके जवाब में केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह ने कहा कि 2003 में  अटल बिहारी की सरकार के समय मात्र दिल्ली में एम्स था। उस समय छः एम्स खोलने की घोषणा हुई थी। दस साल में रायबरेली में एम्स खोला गया है।  2017 की स्थिति में वहाँ पर ओपीडी चालू हो पायेगी। भारत की स्थिति स्वास्थ्य को लेकर अन्य देशो की अपेक्षा कमजोर है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री रूस्तम सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार निर्णय लेने वाली सरकार है, केंद्र सरकार के निर्णय से पाकिस्तान सदमे में है, शहडोल उपचुनाव भी जीतेंगे।