Oct 30, 2016
सिवनी। जिले के कटनंगी रोड के पास जनता नगर बाईपास पर एक युवक बिजली के तारों में झुलस गया। युवक मोहम्मद रोजिक जनता नगर निवासी है। कई वर्षों से कबाड़ा गोडाउन में मजदूरी का काम करता है। दरअसल, राजिक कबाड़ा गोडाउन मज़दूरी कार्य करने गया था। जब वह कबाड़े की भट्टी में रखे लोहे के पाइप उठा रहा तभी पाइपो का संपर्क भट्टी के ऊपर से गुजरने वाली 320 किलो वाट की बिजली लाइन से हो गया। जिसके के शुरूआती झटकों में वह बुरी तरह झुलस गया। बिजली के तार की एक लाइन युवक के ऊपर गिर गई।युवक को गंभीर हालत में सिवनी जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहाँ उसका उपचार चल रहा है।