Feb 18, 2023
Mahashivratri 2023: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जानिए विदेशों में स्थित अलौकिक शिव मंदिरों के बारे में।
Mahashivratri 2023: महादेव भोलेनाथ के भक्त भारत ही नहीं पूरी दुनिया में हैं. विदेशों में कई प्रसिद्ध शिव मंदिर हैं, जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। शिव के उपासक सावन और शिवरात्रि के अवसर पर इन मंदिरों में जाते हैं। इतना ही नहीं इन शिव मंदिरों को लेकर अलग-अलग मान्यताएं भी हैं। तो आइए जानते हैं दुनिया भर के अलौकिक शिव मंदिरों के बारे में।
पशुपतिनाथ मंदिर नेपाल
नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित पशुपतिनाथ पूरे विश्व में बहुत प्रसिद्ध है। भारत ही नहीं दूसरे देशों से भी लोग यहां आते हैं। इस मंदिर के बारे में मान्यता है कि जो भी भक्त यहां पूजा करता है उसे पशु जन्म नहीं मिलता है।
शिव मंदिर, न्यूजीलैंड
भोलभंडारी का भव्य मंदिर न्यूजीलैंड में स्थित है। इसे आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी शिवेंद्र महाराज और यज्ञ बाबा के मार्गदर्शन में बनाया गया था। इस मंदिर के कपाट भक्तों के लिए वर्ष 2004 में खोले गए थे।
कटास राज मंदिर, पाकिस्तान
प्राचीन शिव मंदिर पड़ोसी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में स्थित है। इस मंदिर को कटास राज मंदिर के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर पांडवों से जुड़ा हुआ है, इसके बारे में कई कथाएं भी प्रचलित हैं।
मुन्नेश्वरम, श्रीलंका
श्रीलंका का मुन्नेश्वरम मंदिर बहुत प्रसिद्ध है। इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि भगवान राम ने रावण को युद्ध में हराने के बाद यहां भगवान शिव की पूजा की थी। मुन्नेश्वरम मंदिर में कई मंदिर हैं लेकिन मुख्य रूप से महादेव को समर्पित हैं।
प्रम्बानन मंदिर, इंडोनेशिया
प्रम्बानन मंदिर इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर स्थित है। यह भारत के बाहर सबसे बड़े शिव मंदिरों में से एक है। यूनेस्को ने इस मंदिर को विश्व धरोहर के रूप में संरक्षित किया है।