Loading...
अभी-अभी:

2 अरब 11 करोड़ का बोनस बांटेंगे CM, व्यापक तैयारी में जुटा जिला प्रशासन 

image

Oct 7, 2017

जांजगीर-चांपा : जिला मुख्यालय के शासकीय हाई स्कूल मैदान में 9 अक्टूबर को बोनस तिहार मनाया जाएगा। इस दिन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जिले के 1 लाख 26 हजार 156 किसानों को 2 अरब 11 करोड़ 48 लाख रुपए का बोनस बांटेंगे।

उज्जवला योजना में 500 महिलाओं को गैस चूल्हा भी देंगे। बोनस तिहार को लेकर कलेक्टर डॉ एस भारतीदासन ने अपने कक्ष में तैयारियां की समीक्षा की। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल में बैठक, पानी, विद्युत तथा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए।

उन्होंने पार्किंग व्यवस्था के बारे में चर्चा कर अधिकारियों को निर्देशित किया। जिले के श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों को 750 साइकिल, 10 ई-रिक्शा और शिक्षा विभाग के सरस्वती योजना में करीब 300 बालिकाओं को साइकिल दी जाएगी।

इस हेतु हाई स्कूल मैदान पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। करीब 25 हजार लोगों के बैठक व्यवस्था वाला विशाल पंडाल तैयार किया जा रहा हैं। साथ सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। गौरतलब हैं कि जांजगीर-चांपा जिला प्रदेश का सबसे बड़ा धान उत्पादक जिला हैं और यहां सर्वाधिक बोनस का भी वितरण होगा।