Loading...
अभी-अभी:

पुलिस लाइन कारली में 60 महिला कमांडो ने किया रक्तदान..

image

Sep 28, 2019

पंकज सिंह : दंतेश्वरी फाइटर्स और बस्तरिया बटालियन की महिला कमांडो जिले में एंटी नक्सल आपरेशन के साथ जनसरोकार में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। पुलिस लाइन कारली में 60 महिला कमांडो ने रक्तदान किया। जिसकी प्रशंसा दन्तेवाड़ा एसपी से लेकर CRPF DIG डीएन लाल तक ने जमकर की है। नवरात्र से पहले इसे सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

महिला सशक्तिकरण की मिशाल 
दरअसल पोलिस लाइन कारली में दंतेश्वरी फाइटर्स और बस्तरिया बटालियन की महिला कमांडो ने मिलकर नवरात्र के अवसर पर मेगा ब्लड डोनेट कैम्प कर महिला सशक्तिकरण मिशाल रखी। शिविर में सिर्फ फोर्स की महिला कमांडो ने रक्तदान किया। नवरात्र से ठीक पहले इस तरह की पहल इस तरह की पहल दन्तेवाड़ा पुलिस की महिला सशक्तिकरण की तरफ एक सराहनीय प्रयास है। 

समाज में सकारात्मक संदेश
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर डॉक्टर यशा पल्लव व श्रीमती मनोरमा देवी मौजूद थे। आयोजित कार्यक्रम में ब्लड बैंक की डॉक्टर पारिशा सिंह ने कहा पुलिस भी समाज मे एक डॉक्टर की तरह कार्य करती है। जो अपराधों का इलाज करती है। डॉक्टरों और पुलिस सहयोग से लगा यह कैम्प समाज में सकारात्मक संदेश जरूर देगा।