Loading...
अभी-अभी:

लाइव अंत्येष्टि के लिए भोपाल नगर निगम बना रहा योजना

image

Jul 16, 2017

भोपाल। अपनों के अंतिम समय में दर्शन न कर पाने और उनकी अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाने से करीबियों को रहने वाले मलाल से जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। अब अगर आपके कोई करीबी रिश्तेदार या परिवार के सदस्य का निधन हो गया है और आप उसमें शामिल नहीं हो पा रहे हैं तो अब इसके लिए कोई मलाल रखने की जरुरत नहीं है।

नगर निगम जल्द ही राजधानी के विश्रामघाटों में होने वाली अंत्येष्टि को लाइव देखने की व्यवस्था शुरू करने जा रहा है। जी हां, भोपाल नगर निगम द्वारा जल्द ही ऐसी व्यवस्था शुरू की जा रही है जिससे दूर विदेशों से भी राजधानी के विश्रामघाटों में अपनों की अंत्येष्टि को देख सकेंगे। इस व्यवस्था को शुरू करने के लिए नगर निगम द्वारा कार्ययोजना बनाई जा रही है।

शहर में स्थित विश्रामघाटों पर वीडियो कांफ्रेंसिंग की मदद से नगर निगम लोगों को अपनों के निधन के बाद उनके अंतिम संस्कार और अंतिम दर्शन करा पाने में सहायक होगा। महापौर आलोक शर्मा की माने तो इस पूरी कवायद को जल्द ही शुरू किया जाएगा। जल्द ही इस योजना का लाभ सभी लोगों को मिल सकेगा। - आलोक शर्मा, महापौर