Loading...
अभी-अभी:

सांसद ज्योतिरादित्य ने संपत्ति विवाद पर कोर्ट में आवेदन किया पेश

image

Oct 7, 2017

ग्वालियर : पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी बुआ के बीच चल रहे संपत्ति विवाद में शुक्रवार को जिला न्यायालय में एक आवेदन पेश किया गया हैं। ये आवेदन सांसद सिंधिया की ओर से लगाया गया हैं।

जिसमें कहा गया कि उनके परिवार के बीच के विवाद में वे आपसी सहमति से विवाद का हल निकालने के लिए तैयार हैं। उनकी कोशिश प्रतिवादी पक्ष से समझौते के लिए जारी हैं। इसलिए फिलहाल न्यायालयीन कार्रवाई लंबित रखी जाए। कोर्ट ने आवेदन पर विचार करते हुए अगली सुनवाई 9 नवंबर को तय की हैं।

दरअसल साल 1976 में माधवराव सिंधिया और उनकी मां विजयाराजे सिंधिया यानि की राजमाता के बीच संपत्ति का बंटवारा हो गया था। इन दोनों के निधन के बाद संपत्ति में राजमाता की बेटी यशोधरा राजे, वसुंधरा राजे, ऊषा राजे का नाम रिकार्ड पर आया हैं।

इन तीनों के नाम संपत्ति में न आए, इसको लेकर सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक सिविल दावा जिला कोर्ट में लगाया था। इस दावे में मांग की हैं कि सिंधिया राजवंश की संपत्ति का उन्हें एकमय स्वामित्व दिया जाए। सिविल दावे में तर्क दिया कि ज्योतिरादित्य राजा के पुत्र हैं।

उनके परिवार में राजा की गद्दी का कानून चलता हैं। राजा की गद्दी उसके बेटे को मिलती हैं। गद्दी मिलने पर संपत्ति पर पूर्ण अधिकार राजा का होता हैं। ज्योतिरादित्य अकले बारिश हैं। इसलिए संपत्ति पर उनका एकाधिकार हैं। उनकी संपत्ति पर किसी दूसरे का नाम न दर्ज किया जाए।

उन्होंने इस दावे में यशोधरा राजे, वसुंधरा राजे व ऊषा राजे को प्रतिवादी बनाया हैं। कोर्ट ने चारों को बीच में सुलह समझौते के लिए एक मौका दिया था। जिसके बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से ये आवेदन कोर्ट में पेश किया गया हैं।