Loading...
अभी-अभी:

इन्दौर आईजी विवेक शर्मा जवानों को कर रहे मोटिवेट, सावधानी बरतने की दी हिदायत

image

Apr 29, 2020

विकास सिंह सोलंकी : कोरोना वायरस महामारी को लेकर इन्दौर में लगातार पुलिस द्वारा लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है। पुलिस के जवानों के साथ आला अधिकारी भी मुस्तैदी के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। इन्दौर आईजी विवेक शर्मा खुद मैदान सम्भाले हुए हैं इसी को लेकर इन्दौर आईजी विवेक शर्मा, विजय नगर थाना परिसर में पहुंचे और थाना परिसर में  व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आईजी ने पुलिस के जवानों को सुरक्षा रखने की दी हिदायत
वहीं कुछ दिन पहले एक बच्चे का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें विजय नगर टीआई तहजीब काजी ने बच्चे के लिए चिप्स घर तक पहुंचाई थी जिसको लेकर आईजी ने टीआई तहजीब काजी की इस पहल की सराहना भी की। विजय नगर में आईजी ने पुलिस जवानों को कोरोना वायरस को लेकर सुरक्षा रखने की हिदायत दी। वहीं पुलिस के जवानों को किसी भी तरह की परेशानी होने पर आला अधिकारी या खुद आईजी को जानकारी देने की बात कही है।

जवानों को मोटिवेट कर रहे आईजी
गौरतलब है कि, पूरे ही देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन चल रहा है। इस महामारी में एक ओर जहां डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मरीजों के लिए दिन रात इलाज में लगे हैं। वहीं पुलिस के जवान भी लॉकडाउन पालन करवाने में मैदान सम्भाले हुए हैं। इंदौर उज्जैन के दो टीआई भी कोरोना वायरस से लड़ते हुए शहीद हो गए हैं। वहीं कई पुलिस के जवान और अधिकारी इसकी चपेट में आ रहे हैं, यही कारण है कि आईजी लगातार पुलिस के अधिकारियों से लेकर जवानों तक को खुद जाकर मोटिवेट करने का काम कर रहे हैं और सावधानी बरतने के साथ उन्हें मास्क ओर सेनेटाइजर भी उपलब्ध करवा रहे हैं।