Loading...
अभी-अभी:

साध्वी प्रज्ञा और दिग्विजय सिंह के बीच घमासान युद्ध जारी

image

Apr 28, 2019

दुर्गेश गुप्ता:  भोपाल लोकसभा सीट से साध्वी प्रज्ञा सिंह को जब से प्रत्याशी बनाया गया है। तब से यह सीट पूरे मध्यप्रदेश की सबसे ज्यादा सुर्खियों में आ गई है। बता दें कि समय-समय पर साध्वी प्रज्ञा के धुरविरोधी प्रत्याशी दिग्विजय सिंह द्वारा साध्वी प्रज्ञा और बीजेपी को लेकर बयान बाजी जारी है।

दिग्विजय के द्वारा मसूद अजहर को लेकर दिए गए बयान पर साध्वी ने आरोप लगाया है कि वह आतंकवाद को जी लगा कर बात करते है सम्मान देते है। वहीं विपक्ष को आतंकवाद का समर्थन देने वाला दल बताया। 

उमा भारती के द्वारा सम्मान दिए जाने को लेकर प्रज्ञा ने कहा कि उमा भारती मुझसे बङी हैं वह मेरा सम्मान करती हैं। गौरतलब है कि उमाभारती से प्रज्ञा को लेकर तुलनात्मक प्रश्न किए जाने पर उमा भारती ने प्रज्ञा पर तंज कसते हुए प्रज्ञा की तुलना में खुद को मूर्ख प्राणी बताया था।