Loading...
अभी-अभी:

यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने राजधानी में जमकर किया विरोध

image

Mar 2, 2020

दिल्ली हिंसा के खिलाफ सोमवार को यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने देश की राजधानी की सड़कों पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की। यूथ कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि जब तक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बने रहेंगे तब तक दिल्ली हिंसा की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती है।

यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च
सोमवार दोपहर को विरोध प्रदर्शन की शुरुआत करते हुए यूथ कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष धिनावास बीवीकी अगुवाई में डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद रोड से मार्च निकाला। मगर थोड़ी ही दूरी पर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इसके बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहीं पर अपना विरोध प्रदर्शन आरंभ कर दिया।

शाह के खिलाफ नारेबाज़ी
युवा नेताओं ने वहीं पर पुलिस बैरिकेड पर चढ़कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ नारेबाज़ी की और दिल्ली दंगों में शाह की भूमिका पर सवाल खड़े करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। इसके बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहीं पर गृहमंत्री अमित शाह का एक पोस्टर निकाल कर अपना विरोध जाहिर करते हुए उसे फूंक डाला। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए कई यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कस्टडी में ले लिया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें भी मिली हैं।