Loading...
अभी-अभी:

आईपीएल 2020 में धूम मचाने को तैयार MS धोनी

image

Mar 2, 2020

एम.एस. धोनी आईपीएल 2020 में धूम मचाने के लिए तैयारियों में जुड़ गए हैं। धोनी चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़ हुए हैं जब धोनी चेन्नई पहुंचने वाले थे। तब सीएसके ने उनका जोरदार स्वागत किया है। बता दे कि धोनी की कप्तानी में सीएसके ने तीन बार आईपीएल ट्रॉफी पर आपने नाम दर्ज किया हैं। भले ही बीते वर्ष फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार मिली थी यदि धोनी के प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने आईपीएल में चेन्नई की ओर से 160 मैचों में 44.34 की औसत से 3858 रन बनाए हैं।

धोनी के खेल भविष्य को लेकर लगातार अटकलों का दौर जारी
वहीं, धोनी से आगे सिर्फ सुरेश रैना नजर आ रहे हैं, जिन्होंने 164 मैचों में 33.28 की औसत से 4527 रन बनाए हैं। बीते साल जून-जुलाई में ICC वर्ल्ड कप के पश्चात् से 38 साल के धोनी के खेल भविष्य को लेकर लगातार अटकलों का दौर जारी रहा था लेकिन अब यह स्पष्ट हो गया है कि वह आगामी IPL के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम में अभ्यास सत्र का हिस्सा होंगे। इसी के साथ आईपीएल 2020 की शुरुआत चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैंपियन मुंबई इंडियंस के बीच 29 मार्च को मुंबई में होने वाले मुकाबले के साथ होगी। वहीं, सीएसके के सीईओ केएस विश्वनाथन ने भी बता चुके हैं। धोनी उपलब्ध खिलाड़ियों के साथ ट्रेनिंग करेंगे,  टीम का पूर्ण तैयारी शिविर 19 मार्च से प्रारम्भ होगा।

धोनी ने आईपीएल 2020 के लिए दिए थे संकेत..
बता दें कि, पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के सुरेश रैना और अंबति रायडू जैसे खिलाड़ियों के साथ दो सप्ताह अभ्यास करने की उम्मीद है। इसके पश्चात् ब्रेक लेंगे और फिर लौटेंगे। रैना और रायडू चेन्नई में पहले से ही ट्रेनिंग कर रहे हैं। वहीं, धोनी को साल की शुरुआत (16 जनवरी) में ही बीसीसीआई ने कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से बाहर कर दिया था परन्तु, धोनी ने अपने भविष्य को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच रांची में अपनी घरेलू टीम झारखंड के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया था। इस बीच उन्होंने आईपीएल 2020 के लिए खुद को तैयार रखने के संकेत भी दे दिए थे।