Loading...
अभी-अभी:

गोत्र एक होने से लड़की के परिजन ने शादी से किया इंकार, लड़के ने लड़की का गला दबाकर की हत्या 

image

Jan 15, 2017

शिवपुरी। करेरा पुलिस में एक ऐसा मामला सामने आया है। जिससे इस घटना को सुनने वालों के हाथ पैर फूल गए है। मामला दहरेटा निवासी शक्ति सिंह की शादी बेसोरा कला निवासी अरुण लॉधी की पुत्री पूजा लोधी का हैं। लड़का औऱ लड़की के गोत्र एक निकल जाने के कारण रिश्ता टूट गया। लड़की पूजा ने शक्ति सिंह से शादी के लिए इंकार किया। इसके बाद शक्ति सिंह ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर पूजा की हत्या कर दी। 

जानकारी के मुताबिक, 20 दिसंबर 2016 को करेरा मिलने के लिए लड़के ने फोन कर पूजा को बुलाया था। मिलने आयी पूजा का कुछ लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने लाश को उसी रात प्लास्टिक के बोरे में बंद कर सिंध नदी अमोल में फेंक दिया।

लड़की के घर वापस न आने पर परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। करेरा पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्जकर पुलिस छानबीन में जुट गई। शक के आधार पर पुलिस ने शक्ति सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस घटना के तह तक जा कर पुलिस ने पूजा लांधी का शव बरामद किया है। पुलिस ने शक्ति सिंह सहित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है।