Aug 5, 2022
UP Bed JEE (उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन) का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। ये रिजल्ट रोहिलखंड यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज किया गया है। सभी कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट https://mjpru.ac.in/ and upbed2022.in. वेबसाइट पर देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं। ये एग्जाम बरेली के महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड यूनिवर्सिटी ने कंडक्ट कराया था। कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने बताया कि परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जल्द ही काउंसलिंग का शेड्यूल भी जारी किया जाएगा।
ये है टॉपर्स की लिस्ट
UP Bed JEE में प्रयागराज की रागिनी यादव ने टॉप किया है, वहीं नीतू देवी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। बरेली में नम्रता पाल ने जिला टॉप किया है। टॉप-10 की लिस्ट में कुल 6 फीमेल और 4 मेल हैं। अभययादव कुमार गुप्ता ने कुल 349.33 अंकों से तीसरा स्य़ान हासिल किया है, वहीं विश्वेंद्र सिंह ने चौथा स्थान हासिल किया है। इस एग्जाम में 6 लाख से ज्यादा लोगों ने अप्लाई किया था। ये परीक्षा 6 जुलाई को UP के 75 जिलों में करवाई गई थी। ये एग्जाम दो शिफ्ट में सुबह 9 से 12 और शाम को 2 से 5 बजे तक के लिए कंडक्ट किया गया था।
ऐसे देखें रिजल्ट
स्टेप 1: UP Bed की आधिकारिक वेबसाइट upbed2022.in पर जाएं
स्टेप 2: होमपेज पर जाकर UP Bed रिजल्ट लिंक पर लिंक करें। इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा।
स्टेप 3: अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ, और captcha डालकर लॉगइन बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 4: आपका UP Bed का रिजल्ट स्क्रीन पर डिस्प्ले हो जाएगा
स्टेप 5: रिजल्ट चेक कर के प्रिंट आउट निकालें