Jul 10, 2017
कोरिया : सोनहत कोलपारा निवासी दाम्पत्य महिला ने मामूली विवाद से फांसी लगा कर जान दे दी। घर के अंदर मायार में रस्सी बांध कर 30 वार्षिय फुलकुवर ने पति के बाहर जाने के बाद जान दे दी। शराब के नशे में धुत पति और पत्नी के बीच सब्जी बनाने की बात से विवाद हुआ था। विवाद को ले कर भाई के समझाने पर (पति) बबलू घर से बाहर चला गया। जब वापस घर आया तो पत्नी फांसी में झूल रही थी। जानकारी लगते ही आसपास के लोग आ गये और उसे फांसी के फंदे से जान बचाने के लिए नीचे उतरा दिया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। भाई ने सुबह घटना की सूचना पुलिस को दे दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी।