Jul 1, 2017
रायपुर : महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ में गांव-गांव, पांव-पांव अभियान चलायेगी। इसकी शुरुआत चिरमिरी में कार्यकर्ता सम्मेलन से हो गयी हैं। आज राजधानी में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा ने प्रदेश चुनाव को लेकर सभी जिला और ब्लॉक अध्यक्षों की बैठक ली। शोभा ओझा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुये कहा कि चुनाव में महिला कांग्रेस की भूमिका सबसे अहम होती हैं। महिलाओं की अधिक से अधिक प्रतिनिधित्व सत्ता में हो इसके लिए 50 फीसदी आरक्षण होना चाहिये। शोभा ओझा ने पीएम मोदी पर भी जमकर निशाना साधा और कहा कि मोदी मार्केटिंग वाले नेता हैं। विकास कुछ नहीं किया सिर्फ बाजारवाद पैदा किया हैं। उनके राज में जवान भी मर रहे हैं और किसान भी।








