Jun 24, 2017
छत्तीसगढ़ के कोरबा में दो पक्षों के बीच सरकारी जमीन के विवाद में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना कोरबा के पसान थाना क्षेत्र की है। जहां गांव खड़िया गांव में चैतूराम गो़ंड और बुधलाल बिंझवार के बीच सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर विवाद हो गया था। बुधलाल अपने भांजे और कुछ लोगों के साथ चैतूराम के घर पहुंचकर धमकाने लगा। विवाद होने की वजह से घर के बाहर आंगन में अफरातफरी मच गई। हाथापाई की नौबत आ गई और चैतूराम को जान से मारने की नीयत से बुधलाल ने तीर से हमला कर दिया। चैतूराम ने किसी तरह अपनी जान बचाई पर उस समय आंगन में मौजूद गुलाब सिंह तीर की तीर की चपेट में आ गया, और घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
चैतूराम समेत घटना के समय घर में उपस्थित अन्य लोगों का पुलिस ने बयान दर्ज किया है। इस दौरान जो तथ्य आए हैं उसके आधार पर तीर से हमला करने वाले मुख्य आरोपी बुधलाल समेत उसका सहयोग करने वाले भद्दू सिंह व कुंवर सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भद्दू सिंह व कुंवर ने ही बुधलाल को तीर से हमला करने के लिए उकसाया था। कोरबा एएसपी तारकेश्वर ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हैं। पुलिस ने देर शाम को मुख्य आरोपी बुधलाल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी अभी भी फरार है।








