Jul 14, 2022
मंत्री उमेश पटेल की पहल लाई रंग 20 साल से बिछड़े डोरीलाल सतनामी मिला अपने परिवार से खरसिया विकासखंड के ग्राम गाड़ाबोरदी निवासी डोरीलाल सतनामी मानसिक रूप से विक्षिप्त है,जो 20 साल पहले अपने घर से कही चला गया था। जिसको स्नेहालय साइको सोशल रिहैबिलिटेशन सेंटर,केरला से जारी एक वीडियो में परिजनों ने देखा, तब परिजनों ने गांव के ही सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र गबेल से संपर्क किया। इसकी जानकारी खरसिया विधानसभा के विधायक प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल को दी। उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने तत्काल मामले में सभी विभागीय प्रक्रिया को पूर्ण करवा कर डोरीलाल सतनामी को वापस लाने का निर्देश स्थानीय प्रशासन को दिए। मंत्री के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन एक टीम गठित की गई, जिसमे आरक्षक थाना खरसिया - पटवारी, डोरीलाल सतनामी के परिजन - मेलाराम सतनामी (भाई), जोइधा सिंह गबेल (गौटिया) केरल के लिए रवाना हुए। अगले प्रक्रिया पूरी कर सकुशल केरल से खरसिया वापस पहुंचे, जहां से अपने गृह ग्राम गाड़ाबोरदी पहुंचकर,नम आंखों से उनके परिजन उनसे मिले। वर्षों से बिछड़े अपने को मिलते देख परिजनों के साथ ग्रामीणों की भी आंखें नम हो उठी। वही परिजनों ने इस पुनीत कार्य के लिए उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल तथा प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोगियों करने वाले सभी का आभार व्यक्त किया।








