Loading...
अभी-अभी:

सिलेंडर फटने से 23 झोपड़ियों हुई खाक

image

Feb 17, 2023

भिलाई : भिलाई नगर थाना क्षेत्र हॉस्पिटल सेक्टर मार्केट के पास की बस्ती में भीषण आगजनी की घटना हुई है। जिसमे एक के बाद एक चार गैस सिलेंडर फटने से 23 झोपडी जलकर खाक हो गयी है। बताय जा रहा है की चार दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। यह घटना सुबह 3 बजे घटित हुई जब सब सो रहे थे, अचानक एक झोपडी में धुंवा दिखा, जिसके बाद सभी अपनी झोपड़ियों से जान बचाने बाहर निकले।

प्रशासन द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार किसी को जनहानि नहीं हुई है, लेकिन लोगों का भारी नुकसान  हुआ है। सभी झोपड़ी में रखा सामान आग की चपेट में आकर खाक हो चूका है। प्रभावितों को निकटतम अस्पताल में रखा गया। बताया जा रह है की ताबतीस के बाद प्रशासन की तरफ से मुआवजा राशि दिया जायेगा।