Loading...
अभी-अभी:

भारतरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने दिया देश को मजबूत संविधान

image

Dec 3, 2021

दिलीप कुमार । भारतरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने देश को एक मजबूत संविधान दिया। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद ने महात्मा गांधी जी के साथ स्वतंत्रता संग्राम में भी अभूतपूर्व योगदान दिया। उनकी विचार-मूल्यों की विरासत हमेशा प्रेरित करती रहेगी। यह बात छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कही।

बता दें कि, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने भारतरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को उनकी जयंती पर नमन किया है। उन्होंने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के योगदान को याद करते हुए कहा कि, डॉ. राजेंद्र प्रसाद द्वारा छोड़े गये विचार मूल्यों की विरासत हमेशा प्रेरणादायी रहेगी।

इस दौरान वरिष्ठ विधायक सत्यनारायण शर्मा, महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, विधानसभा प्रमुख सचिव चंद्रशेखर गंगराड़े व अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहें।