Nov 2, 2016
रायपुर। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए 30 नक्सलियों के मारे जाने के विरोध में नक्सलियों ने गुरुवार को पांच राज्यों में 24 घंटे बंद रखने का आह्वान किया गया है। सुरक्षा बलों को छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा सीमा के कई क्षेत्रों में सतर्क कर दिया गया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने इसे फर्जी मुठभेड़ बताया है। छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और महाराष्ट्र बंद का आह्वान किया गया है। पुलिस ने उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा के सीमाई जिले विशाखापट्टनम, श्रीकाकुलम और विजयनगरम में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सुरक्षा कर्मियों को क्षेत्र में वाहनों की जांच करते देखा गया। पुलिस ने विशाखापट्टनम के जनजातीय क्षेत्रों की भी सुरक्षा बढ़ाई है।
जानकारी के अनुसार सतर्कता के सभी उपाय किए गए हैं। नक्सलियों के किसी भी संभावित हमले को नाकाम किया जा सके। नक्सलियों ने इन मौतों का बदला लेने की धमकी दी है। जनप्रतिनिधियों को सलाह दी गई है।आंध्र प्रदेश के पुलिस महानिदेशक एन. सम्बाशिवा राव ने अधिकारियों को सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी करने का निर्देश दिया है।