Nov 2, 2016
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल सेंट्रल जेल का औचक निरीक्षण किया। भोपाल जेल से सिमी के आठ आतंकियों के भागने और उनके एनकाउंटर के बाद सीएम शिवराज का ये जेल दौरा अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री चौहान ने जेल की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा करने के निर्देश दिये। उनके साथ मुख्य सचिव बी.पी. सिंह, पुलिस महानिदेशक ऋषि कुमार शुक्ला और पुलिस महानिदेशक जेल संजय चौधरी भी थे।
एनआईए टीम कर रही है जेल ब्रेक की जांच इस सबके बीच सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जेल का दौरा करके वहां सुरक्षा स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के साथ कई अधिकारी भी थे। वहीं जानकारी के मुताबिक सीएम शिवराज सिंह चौहान के दौरे से पहले जेल में सर्च अभियान चलाया गया। सिमी के आठ आतंकियों के भागने और एनकाउंटर के बाद उसी जेल में बंद 21 आतंकियों की सेल में सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें काफी सामान बरामद हुआ।