Loading...
अभी-अभी:

रायगढ़ में हर वर्ष 21 अक्टूबर को मनाया जाता है बलिदान दिवस

image

Oct 22, 2018

भूपेंद्र सिंह : जिला पुलिस बल हर वर्ष 21 अक्टूबर को बलिदान दिवस के रूप में मनाती है,जिसमें देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को नमन किया जाता है। उनको श्रद्धा सुमन अर्पित की गई, दरअसल पहली बार 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख के इलाके पर भारत की सीमा में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों पर पड़ोसी देश चीन ने अचानक हमला कर दिया था अचानक हुए हमले पर मुंह तोड़ जवाब देते हुए हमारे भारतीय जवानों ने भी अपनी जान की बाजी लगा दी और इसमें हमारे 10 जवान शहीद हो गए।

बता दें कि उन्हीं को याद करते हुए हर वर्ष पुलिस बलिदान दिवस को स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है,और शहीद  हुए हमारे वीर जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित की जाती है। शहीदो के परिवारों का सम्मान किया जाता है इसी कड़ी में रायगढ़ जिले में भी पुलिस लाइन पर वीर जवानों को याद किया गया,उनके परिजनों का सम्मान किया  और पूरे देश में 414 पुलिस जवानों व अधिकारियों के नाम जो 1 सितंबर 1917 से 31 अगस्त 2018 तक अपने कर्तव्य का पालन करते हुए देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे उन्हें याद किया गया।