Mar 4, 2023
जांजगीर चाम्पा। जांजगीर चाम्पा जिला प्रशासन ने फर्जी तरीके से लोगों का उपचार करने और बिना डिग्री के पैथोलैब संचालित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। कलेक्टर के निर्देश के बाद स्वास्थ्य विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने सभी विकास खंडो में दबिश देकर 2 दर्जन से अधिक फर्जी क्लिनिक और पैथो लेब को सील किया है। वहीं अकलतरा, नवागढ़, बम्हनीडीह और पंतोरा थाना में एफ आई आर भी दर्ज कराया है, मामले में अकलतरा पुलिस ने बिना दस्तावेज के अवैध क्लिनिक संचालन करने वाली पार्वती श्रीवास को गिरफ्तार कर लिया है और नवागढ़ पुलिस ने सेमरा गाँव में अवैध क्लिनिक चलाने वाले फर्जी डाक्टर विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वही पंतोरा पुलिस और बम्हनीडीह पुलिस फरार फर्जी डाक्टरो की तलाश मे जुट गई है। जिला प्रशासन और पुलिस की इस कार्रवाई से जिले भर मे अवैध क्लिनिक और अवैध पैथो लेब संचालको मे हड़कंप मच गया है और सभी अपने कारोबार छोड़ कर अंडर ग्राउंड हो गए हैं।