Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ के सीएम ने डेंटल कॉन्फ्रेंस का किया शुभारंभ, 'स्वस्थ छत्तीसगढ़' के सपने को दोहराया

image

Sep 13, 2025

छत्तीसगढ़ के सीएम ने डेंटल कॉन्फ्रेंस का किया शुभारंभ, 'स्वस्थ छत्तीसगढ़' के सपने को दोहराया

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में तीन दिवसीय डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश की तीन करोड़ जनता के आरोग्य के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार किया जाएगा।

 

स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत बनाने के प्रयास: सीएम साय ने कहा कि पिछले 20 महीनों में सरकार ने दुर्गम अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का कार्य किया है। प्रदेश में पांच नए मेडिकल कॉलेजों की स्वीकृति मिली है और स्वास्थ्य सेवाओं का तेजी से विस्तार हुआ है। उन्होंने मुंह के कैंसर के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए दंत चिकित्सकों से जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।

 

छत्तीसगढ़ विजन 2047 की ओर अग्रसर: मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को ध्यान में रखते हुए 'छत्तीसगढ़ विजन 2047' डॉक्यूमेंट तैयार किया गया है। प्रदेश के जीएसडीपी को वर्तमान 5 लाख करोड़ से बढ़ाकर 2047 तक 75 लाख करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि दूरस्थ अंचलों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Report By:
Monika