Loading...
अभी-अभी:

भोपाल: 'लव जिहाद' गैंग पर कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त

image

Sep 13, 2025

भोपाल: 'लव जिहाद' गैंग पर कार्रवाई, अवैध निर्माण ध्वस्त

 

भोपाल, 13 सितंबर। भोपाल प्रशासन ने एक संगठित गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है, जिस पर हिंदू छात्राओं को प्रेम के झांसे में फंसाकर उनका शोषण करने और उन्हें ब्लैकमेल करने का आरोप है। शनिवार को आरोपियों साद और साहिल के अवैध रूप से बने मकानों को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया। यह कार्रवाई भारी पुलिस बल की निगरानी में की गई।

 

गिरोह का मास्टरमाइंड कौन है?

मानाजा रहा है कि इस गिरोह का मुखिया फरहान खान है। उसके खिलाफ भी अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की तैयारी है, हालांकि इस पर अदालत में सुनवाई चल रही है। अदालत के फैसले के बाद ही उसके संपत्ति पर अगला बुलडोजर चलने की संभावना है।

 

क्या है पूरा मामला?

यह मामलाअप्रैल 2025 में सामने आया था, जब कॉलेज की पांच छात्राओं ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि फरहान खान और उसके साथियों ने उन्हें प्रेम के झांसे में फंसाया, उनके साथ दुर्व्यवहार किया और फिर ब्लैकमेल करने की कोशिश की। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से कॉलेज छात्राओं को निशाना बना रहा था।

 

आगे की कार्रवाई प्रशासन नेइस मामले में सख्त रुख अपनाया है। पुलिस का मानना है कि पीड़िताओं की संख्या और भी अधिक हो सकती है। जांच के दायरे को और विस्तार दिया जा रहा है। गिरोह के मुखिया समेत सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जारी है।

 

Bhopal news, illegal construction demolished, love jihad gang, bulldozer action, Madhya Pradesh news

Report By:
Monika