Loading...
अभी-अभी:

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत

image

Sep 19, 2021

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बताया जा रहा है इस हादसे में नौ लोगों की मौत मौके पर हो गई है। इसी के साथ सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें फरसगांव स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के पश्चात रेफर कर दिया गया है।

घायलों को रायपुर रेफर किया
बताया जा रहा है इस हादसे में चार गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। खबरों के अनुसार स्कॉर्पियो और सवारी ऑटो में भीषण टक्कर के बाद यह भीषण हादसा हुआ है। खबरों के अनुसार गमी से परिवार के सभी लोग लौट रहे थे। वहीं परिवार के 16 लोग ऑटो में सवार थे। ऐसे में झारखंड से जगदलपुर की तरफ जा रही स्कॉर्पियो ने ऑटो सवार को टक्कर मार दी थी। इस बीच ऑटो के परखच्चे उड़ गए। वहीं मौके पर ही 6 लोगों की मौत हो गई जिसमें 10 महीने की मासूम बच्ची भी शामिल है। इसी के साथ बताया जा रहा है कि सात लोग जख्मी है, और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए।

उपचार के दौरान 3 लोगों की मौत
इस घटना के बारे में सूचना मिलते ही अति. पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा व फरसगांव एसडीओपी मणिशंकर चंद्रा समेत पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो शेष लोगों को तत्काल 108 के माध्यम से फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। हालाँकि उपचार के दौरान 3 लोगों की मौत हो गई। वहीं 4 लोगों को रायपुर और 3 लोगों को उचित उपचार हेतु कोंडागांव रेफर किया गया। मिली जानकारी के तहत मौके पर ही मृतकों की सूची में 4 महिला, 4 पुरुष और 1 दुधमुही बच्ची शामिल है।