Aug 25, 2019
राम कुमार यादव : देश के पूर्व वित्तमंत्री और अच्छे विचारक अरुण जेटली का निधन हो गया, उनके निधन की खबर से पूरे देश मे शोक की लहर है। ऐसे में भाजपा ही नही बल्कि तमाम दलों के लोग भी श्री जेटली के असमायिक निधन पर उन्हे श्रद्दांजलि अर्पित कर रहे हैं। अम्बिकापुर में भी भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने अरुण जेटली के निधन का राष्ट्रीय क्षति बताते हुए उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।
कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ने दी श्रद्धांजली
श्री जेटली के निधन के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डाँ. जे.पी. श्रीवास्तव ने जेटली के निधन पर उनको श्रद्दांजलि दी और कहा कि श्री अरुण जेठली एक अच्छे अधिवक्ता, मिलनसार स्वाभाव के धनी और राजनीति से ऊपर उठकर काम करने वाले अच्चे विचारक थे। उनके निधन से केवल भाजपा को ही नही पूरे देश को क्षति पहुंची है। इधर भाजपा के प्रदेश मंत्री अनुराग सिंह देव ने श्री जेटली के निधन पर उन्हे श्रद्दाजंलि देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ मंत्री और पूर्व वित्त मंत्री हमारे बीच नही रहे। उनके असमय चले जाने से पूरी भाजपा स्तबद्द है।
देश की राजनीति का बड़ा सितारा अब नहीं रहा...
श्री जेटली एक अच्छे अर्थ शास्त्री होने के साथ बडे विचारक थे। देश की राजनीति का बडा सितारा हमारे बीच नही रहा। ऐसे में पूरी भाजपा इस दुख की घड़ी में उनके साथ खडी है और ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। यही प्रार्थना करते हैं। गौरतलब है कि बीते विधानसभा में दिवंतग श्री जेटली अम्बिकापुर में सभा को संबोधित करने आए थे उस दिन को भी श्री सिंहदेव ने याद किया क्य़ोकि उस दौरान वो ही अम्बिकापुर से भाजपा प्रत्याशी थे।