Mar 27, 2023
रायपुर। विधानसभा में बजट सत्र के आखिरी दिन समर्थन मूल्य पर किसानों का प्रति एकड़ 20 क्विंटल तक धान खरीदी की घोषणा कर सीएम भूपेश बघेल ने मास्टर स्ट्रोक खेला है। लगातार किसान और धान को केंद्र में रखकर भूपेश सरकार घोषणाएं कर रहें है। वहीं विपक्ष सरकार की इन घोषणाओं को महज कांग्रेस कार्यकर्ताओं को फायदा पहुंचाने वाला करार दिया है।
धान खरीदी की लिमिट 20 क्विंटल प्रति एकड़ करने पर बोले भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने कहा, यह धान तस्करी अन्याय योजना है। 2021 तक के आंकड़े देखें तो अधिकतम उत्पादकता रायपुर में आई है, प्रति एकड़ 17.58 क्विंटल जबकि सबसे कम उत्पादकता 7.72 क्विंटल प्रति एकड़ है। कांग्रेस जनता को बेवकूफ बना रही है।
वहीं कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने अजय चंद्राकर के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, अजय चंद्राकर का बयान छत्तीसगढ़ के किसानों का के साथ अन्याय है। 107 लाख मीट्रिक टन हमने धान खरीदे हैं, इसमें कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के धान भी शामिल है। प्रदेश के 26 लाख किसानों का धान हमने खरीदा है। अब हम 20 क्विंटल धान की खरीदी करने जा रहे हैं। आने वाले समय में 125 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी होगी। यह लगभग ₹33 हजार करोड़ के आसपास का होता है इतनी राशि, इतना रकबा, इतना धान अगर अजय चंद्राकर को लगता है कि केवल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के लिए है तो मुझे खुशी है कि समूचा छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भरा पड़ा है।