Jul 12, 2022
बीजापुर जिले में मूसलाधार बारिश थम नही रही। लगातार हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। कडेनार में बाढ़ में बहे ग्रामीण का अभी तक कोई सुराग नही मिल पाया है। राजस्व और नगर सैनिक का अमला लगातार मिनगाचल नदी का चक्कर लगा रहा है। आसपास के कई गांवों में जहां बाढ़ का पानी पहुंचा वहां भी खोजबीन जारी है। आज सुबह दोबारा बोट से खोजबीन शुरू की गई है लेकिन बिना रुके होती बारिश से नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है जिससे रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं।








