Loading...
अभी-अभी:

दूल्हा और दुल्हन की ऐसी एंट्री, 18 फीट की ऊंचाई से स्टेज पर जा गिरे

image

Dec 13, 2021

भारत में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। हर तरफ दूल्हा-दुल्हन अपने शादी के समारोह को भव्य बनाने में लगे हुए हैं। वहीं वेडिंग प्लानर दूल्हा और दुल्हन की एंट्री को खास बनाने के लिए नए-नए प्रयोग करते रहते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ रायपुर में. जी हाँ, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बीते शनिवार को एक होटल में शादी समारोह के दौरान क्रेन टूटने से दुल्हा-दुल्हन करीब 18 फीट की ऊंचाई से स्टेज पर जा गिरे। हालाँकि अच्छी बात यह रही कि हादसे में उन्हें मामूली चोटें ही आई हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो आप यहाँ देख सकते हैं। इस मामले को तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

https://twitter.com/vinaysaxenaj/status/1470241063948353536

क्रेन की मदद से दूल्हा दुल्हन की एंट्री 
यहां स्थित एक होटल में बीते शनिवार को शादी का भव्य आयोजन किया गया था और इस आयोजन की जिम्मेदारी एक इवेंट कंपनी को दी गई थी। इस समारोह के दौरान स्टेज पर डांस और आतिशबाजी के बीच एक गोल रिंग से बने झूले में दूल्हा-दुल्हन की क्रेन की मदद से एंट्री कराई गई। वहीं एंट्री के साथ ही कपल को ऊपर उठाया जा रहा था, लेकिन तभी एक ओर से रस्सी टूट गई और दुल्हा-दुल्हन स्टेज पर आ गिरे। इस दौरान घायल हुए दूल्हा-दुल्हन को देखकर ईवेंट कंपनी ने अपनी गलती मानी. जी दरअसल दूल्हा दुल्हन के गिरते ही हड़कंप मच गया।

इवेंट कंपनी इस हादसे की जिम्मेदार
इस दौरान चीख-पुकार के बीच सभी लोग स्टेज की ओर दौड़े और दोनों को उठाया। इस घटना के करीब आधे घंटे तक सभी सहमे रहे और हादसे को लेकर ईवेंट कंपनी ने अपनी गलती स्वीकार की है। इवेंट कंपनी ने बताया कि हादसे में दुल्हा-दुल्हन को थोड़ी चोट आई है, लेकिन सब ठीक है। आगे से ऐसी गलतियां न हों, इसका ध्यान रखेंगे।