Loading...
अभी-अभी:

जब ऑस्कर के रेड कार्पेट पर वॉक करते हुए दीपिका पादुकोण लगी बेहद खूबसूरत

image

Mar 12, 2023

दीपिका पादुकोण सोमवार को लॉस एंजेलिस में 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर चलीं। दीपिका ऑस्कर में ड्वेन जॉनसन, एमिली ब्लंट, रिज अहमद, ग्लेन क्लोज़, सैमुअल एल जैक्सन, माइकल बी जॉर्डन और जोनाथन मेजर्स के साथ प्रेसेंटेटर्स में शामिल हैं। 
दीपिका ऑस्कर्स के लिए शुक्रवार को मुंबई से रवाना हुईं थी । दीपिका पादुकोण ने नातू नातु सांग का परिचय दिया। इस बीच दर्शको में नातू नातू सांग की परफॉरमेंस को लेकर भारी भरी उत्साह देखने को भी मिला। ऑस्कर 2023 में टीम आरआरआर के लिए एक हमेशा याद रखने वाला पल बन गया जब गायक राहुल सिप्लिगुंज और काला भैरव ने अकादमी पुरस्कार-नातु नातु का प्रदर्शन किया। आरआरआर एंथम को जोरदार तालियां मिली और दर्शको के खड़े होकर इस गाने को और इसकी पूरी टीम को सम्मान दिया जो भारत के लिए भी एक विशेष उपलब्धि रही है। 
इससे पहले, आरआरआर के बारे में बात करते हुए जब दीपिका बोल रही थी तब भी दर्शको में इस मूवी को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला।  काले रंग के गाउन में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही है।  दीपिका ने ऑस्कर्स के रेड कारपेट पर वॉक भी किया।