Oct 20, 2021
मनोरंजन । दक्षिण भारतीय फिल्म जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु तलाक के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। अभिनेत्री तलाक के दुख से उबरने के लिए खुद को बिजी रख रही हैं। साथ ही अभिनेत्री अपने काम पर भी ध्यान दे रही हैं। अभिनेत्री सोशल मीडिया पर बहुत सक्रीय रहती हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरों एवं वीडियोज को साझा करती रहती हैं।
सामंथा ने शेयर किये फोटोज
बता दें कि, सामंथा मन की शांति और सुकून की खोज में ऋषिकेश पहुंची हैं। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ऋषिकेश के होटल के बाहर की कुछ शानदार फोटोज शेयर की हैं। वो किसी लग्जरी होटल में रूकी हुईं है। सामंथा ने ऋषिकेश की प्राकृतिक सुंदरता की फोटोज साझा की है। उनकी एक फोटो में स्वामी पुरोषोत्म नंद जी महाराज वशिष्ट आश्रम का प्रवेश द्वार नजर आ रहा है, जिसमें लिखा है, हम क्या खोज रहे हैं, खुशी? हमे जो खुशी खोज रहे हैं वो हमारे अंदर ही है।
4 साल के बाद हुआ तलाक
बता दे कि सामंथा रुथ प्रभु एवं नागा चैतन्य ने शादी के 4 वर्ष पश्चात् तलाक का ऐलान किया। दोनों की शादी टूटने से प्रशंसक बहुत हैरान था। अभिनेत्री निरंतर फिल्मों को साइन कर रही है। अभिनेत्री पहले ही एक दक्षिण भारतीय जगत की फिल्म को साइन कर चुकी हैं। ये एक फीमेल सेंट्रिक फिल्म है जिसमें उनका मुख्य किरदार है। इसके अतिरिक्त खबरे हैं कि अभिनेत्री ने अपनी पहली हिंदी फिल्म साइन कर ली है। इसका ऐलान वो जल्द कर सकती हैं।