Loading...
अभी-अभी:

एक्टर ही नहीं क्रिकेटर भी रह चुके हैं किच्चा सुदीप, कभी 500 रुपये में किया था महीने का गुजारा

image

Sep 1, 2020

 किच्चा सुदीप ने टॉलीवुड इंडस्ट्री में बहुत बड़ा नाम कमाया है और यह सब उनकी मेहनत और दृढ़ निश्चय की वजह से हुआ है जिसने उन्हें इस स्तर तक पहुंचाया है। बहुत कम लोग जानते हैं कि किचा सुदीप हमेशा से ही फ़िल्मी दुनिया में एंट्री करने से पहले क्रिकेटर बनना चाहते थे। यहां तक कि उन्होंने अंडर-17 और अंडर-19 क्रिकेट में अपने कॉलेज का प्रतिनिधित्व भी किया। आज यह मशहूर स्टार अपना 47वां जन्मदिन मना रहे है। वहीं हम आपको इस स्टार से जुड़े कुछ बेहद रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं। सुदीप का पहला डायरेक्टरी वेंचर ''मेरा ऑटोग्राफ'' था। सुदीप ने तमिल फिल्म ऑटोग्राफ और तेलुगु फिल्म स्वाति मुथैयाम के कन्नड़ वर्जन में अभिनय किया था। उन्हें उनके लिए लगातार 2 साल तक फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। सुदीप ने फिल्म Phoonk से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

 किच्चा ​फिल्म से मिली थी लोकप्रियता
 किच्चा सुदीप का असली नाम सुदीप संजीव है। किचा उनकी एक फिल्म का नाम था जिसने उन्हें लोकप्रियता दी। इस मूवी से पहले उनके नाम के बारे में किसी को नहीं पता था इसीलिए लोगों ने उन्हें किचा के रूप में पहचाना। तब से वह कर्नाटक में  किच्चा सुदीप के नाम से लोकप्रिय हैं। फिल्म  किच्चा उनके करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म थी जिसके बाद उन्होंने प्रिया सुदीप से शादी कर ली और इस कपल की एक बेटी है जिसका नाम सान्वी सुदीप है। सुदीप रियलिटी शो Bigg boss कन्नड़ के वर्जन के सभी सीजन को होस्ट कर चुके है।

टीवी सीरियल से की थी अपने करियर की शुरूआत
अपने शुरुआती दिनों में सुदीप ने फिल्मों में अभिनय करने से पहले एक टीवी सीरियल में अभिनय किया था। प्रेमदा कदमबाड़ी शीर्षक से और सुधाकर भंडारी द्वारा निर्देशित, यह उदय टीवी पर प्रसारित किया गया था। उनकी पहली फिल्म थायव्वा थी जहां उन्होंने फिल्म में एक सपोर्टिंग एक्टर की भूमिका निभाई थी। उन्हें आखिरी बार Dabangg 3 में देखा गया था और उनके अन्य प्रोजेक्ट्स में Kotigobba 3, फैंटम, बिल्ला रंगा बाशा और मालगुडी में भी नज़र आ चुके है।