Loading...
अभी-अभी:

Pathaan Song Besharam Rang Out: 'बेशरम रंग' गाने में दीपिका पादुकोण का बोल्ड लुक और शाहरुख की बॉडी बढ़ा रही गाने की हॉटनेस 

image

Dec 12, 2022

लंबे समय से शाहरुख खान (SHAH RUKH KHAN) बड़े पर्दे पर नजर नहीं आए हैं और फैन्स उनकी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। शाहरुख के फैन्स का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि उनकी अगली फिल्म 'पठान' (PATHAAN) जनवरी, 2023 में रिलीज होने वाली है। पठान में शाहरुख खान के साथ जॉन अब्राहम (john abraham) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आपको बता दें कि दीपिका और शाहरुख की फिल्म 'बेशरम रंग' (Besharam Rang) का पहला गाना रिलीज हो गया है, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

इस वीडियो में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के लुक ने गाने में जान डाल दी है। इस गाने के वीडियो में शाहरुख खान (SHAH RUKH KHAN) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बेहद हॉट नजर आ रहे हैं। लंबे समय बाद दीपिका पादुकोण फिल्म 'पठान' के गाने 'बेशरम रंग' में इतने बोल्ड लुक में नजर आएंगी। वीडियो की शुरुआत दीपिका पादुकोण के हॉट ब्रालेस गोल्ड मोनोकिनी लुक से होती है जो उनकी नशीली आंखों और संपूर्ण शरीर को दिखाती है, अभिनेत्री पूरे वीडियो में एक से बढ़कर एक बोल्ड आउटफिट पहने हुए दिखाई दे रही है।

इतना ही नहीं शाहरुख के शर्टलेस लुक ने फैंस के होश उड़ा दिए। वीडियो के अंत में दीपिका शाहरुख की बाहों में हैं और पूरे वीडियो में शाहरुख की नजरें दीपिका से नहीं हट रही हैं। फिल्म का संगीत विशाल-शेखर ने दिया है और गाने को शिल्पा राव ने गाया है। अगर गाना इतना धमाकेदार है तो फिल्म मजेदार होगी।