Loading...
अभी-अभी:

शिव मंदिर में बाहुबली की देवसेना को देख हैरान रह गए फैंस, कहा- हुआ क्या?

image

Feb 22, 2023

अनुष्का पहले भी अपने वजन को लेकर निशाने पर रही हैं

बाहुबली एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी हाल ही में शिव मंदिर पहुंचीं. इसी बीच उनकी कुछ फोटोज देखने के बाद लोगों ने उनके बढ़े हुए वजन को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। अनुष्का पहले भी अपने वजन को लेकर निशाने पर रही हैं।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा कि अनुष्का शेट्टी से गुजारिश करते हुए बहुत दुख हो रहा है। प्लीज स्वीटी जल्दी स्लिम हो जाओ। हम आपकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अनुष्का को देखकर दुख हुआ।

एक यूजर ने लिखा, 'हाल ही में अनुष्का शेट्टी की तस्वीरें देखीं और मैंने सारी उम्मीद खो दी। यह कैसा लग रहा है? एक यूजर ने कहा- ये इतनी बड़ी कैसे हो गई? बेचारी अपना वजन भी कम नहीं कर पाती है।

जहां कुछ लोगों ने उन्हें उनके वजन को लेकर ट्रोल किया वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जो उनके समर्थन में उतर आए। एक ने लिखा, वह योग इंस्ट्रक्टर हैं इसलिए उन्हें फिटनेस और हेल्थ को लेकर सलाह न दें। आप लोगों को महिलाओं के शरीर के बारे में 1% भी नहीं पता है।

अनुष्का शेट्टी ने अपनी फिल्म साइज जीरो के लिए वजन बढ़ाया था। 2015 में रिलीज हुई फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था।

अनुष्का शेट्टी ने तमिल डायरेक्टर एएल विजय की फिल्म साइन की है। यह उनकी 49वीं फिल्म है। हाल ही में उन्होंने पॉलीशेट्टी की तेलुगु फिल्म पूरी की है। जिसमें वह एक शेफ की भूमिका निभा रही हैं।