Loading...
अभी-अभी:

गोल्डन ग्लोब विनर राक्वेल का निधन

image

Feb 16, 2023

हॉलीवुड स्टार राक्वेल वेल्च ने 57 साल पहले अपने पहले रोल से तहलका मचा दिया था, उनका निधन हो गया है। राक्वेल वेल्च 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। राक्वेल वेल्च के मैनेजर ने उनके निधन की पुष्टि की। राक्वेल वेल्च ने 60 के दशक में फिल्मों में डेब्यू किया था। तब उन्होंने फैंटास्टिक वॉयेज, वन मिलियन ईयर बीसी और 100 राइफल्स जैसी फिल्मों से गदर मचा दिया था।

राक्वेल वेल्च के मैनेजर स्टीव साउएर ने एएफपी को बताया कि एक्ट्रेस कुछ समय से बीमार थीं और इस वजह से 14 फरवरी को उनका निधन हो गया। मैनेजर ने राक्वेल वेल्च की हेल्थ के बारे में और कुछ जानकारी नहीं दी। उन्हें क्या बीमारी थी, फिलहाल यह भी पता नहीं चल पाया है। वहीं राक्वेल वेल्च के बेटे डेमन ने बताया कि उनकी मॉम बीमार थीं, लेकिन उन्होंने बिना किसी तकलीफ के आखिरी सांस ली।

डेमन खुद भी एक एक्टर हैं। मां के निधन की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा, मुझे मॉम पर बहुत गर्व है। उन्होंने समाज और करियर समेत हर चीज में योगदान दिया। सबसे ज्यादा मुझे इस बात का गर्व है कि उन्होंने 60 के दशक के आखिर में और 70 के दशक की शुरुआत में बॉब होप के साथ यूएसओ टूर किया था।