Loading...
अभी-अभी:

अब्दू को गोद में उठाकर नाचे सलमान

image

Feb 16, 2023

तजाकिस्तान से भारत और फिर बिग बॉस 16 से सबके दिलों पर छा जाने वाले अब्दू रोजिक को तो आप जानते ही हैं। उनकी समझदारी और ईमानदारी के साथ-साथ ओवरलोडेड क्यूटनेस सभी को दीवाना बना देती है। आम हो या खास, हर कोई उन्हें प्यार करता है। चाहता है। इसमें बिग बॉस 16 के होस्ट और एक्टर सलमान खान का नाम भी शुमार है।

पूरे सीजन उन्होंने अब्दू की तारीफ की है और अब तो उन्हें गोद में उठाए डांस करते भी नजर आ रहे हैं। खुद इसका वीडियो छोटा भाईजान ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिस पर लोग अपना प्यार लुटा रहे हैं। बिग बॉस 16 के कंटेस्टेंट अब्दू रोजिक सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। तमाम रील्स और फोटोज पोस्ट करते रहते हैं।

एक बार फिर ऐसा ही कुछ शेयर किया, जिसको देखने के बाद आपको भी प्यार हो जाएगा। अब्दू रोजिक भाईजान सलमान खान के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। दोनों वीडियो में ओ ओ जाने जाना गाने को मजेदार तरीके से गुनगुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इनकी जुगलबंदी देख फैन्स भी मदहोश हुए चले जा रहे हैं।