Loading...
अभी-अभी:

खतरों के खिलाड़ी के 11वें सीजन ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

image

Jul 18, 2021

बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किया जा रहा रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का 11वां सीजन आरम्भ होने से पहले ही चर्चाओं में है। इस बार शो में एक से बढ़कर एक स्टार्स बतौर प्रतियोगी आए हैं जिसके कारण प्रशंसक इस सीजन को लेकर बहुत उत्साहित हैं। शनिवार को शो का प्रथम एपिसोड ऑन एयर हुआ। शो को न केवल टेलीविज़न पर बल्कि सोशल मीडिया पर भी अच्छी प्रतिक्रिया प्राप्त हो रही है।

https://twitter.com/ColorsTV/status/1416306684708802564

ट्विटर पर फैन्स का फीडबैक क्या रहा?
शो को देखने के पश्चात् प्रशंसक ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। शो की प्रशंसा करने के साथ-साथ वे प्रतियोगियों को लेकर भी कमेंट कर रहे हैं। दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य एवं अभिनव शुक्ला की प्रशंसा बहुत प्रशंसा कर रहे हैं। वहीं कुछ तो पहले ही एपिसोड से अनुमान लगा रहे हैं कि इस सीजन के विजेता राहुल वैद्य एवं दिव्यांका त्रिपाठी में से कोई एक बन सकता है।

https://twitter.com/hemangi_kaira/status/1416464076918575104

केप टाउन में बायो बबल में हुई शूटिंग 
शो की शूटिंग केप टाउन में बायो बबल में हुई है। सभी प्रतियोगियों का 2-3 दिन में कोरोना टेस्ट होता रहता था। इस बार जल्दी शूटिंग समाप्त करके सब वापस आ गए हैं। हालांकि अभी इसकी कोई खबर नहीं है कि फिनाले का शूट वहीं हुआ है या यहां मुंबई में होगा। वहीं इस बार जिन स्टार्स ने बतौर प्रतियोगियों भाग लिया है वो हैं श्वेता तिवारी, अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, अभिनव शुक्ला, विशाल आदित्य सिंह, अनुष्का सेन, वरुण सूद, आस्था गिल, निक्की तंबोली, सना मकबूल, महक चहल, सौरभ राज जैन। इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इन सभी स्टार्स की बेहतरीन फैन फॉलोइंग है जिसके कारण सभी को उनका सपोर्ट अच्छा प्राप्त होगा।

https://twitter.com/naima_shen/status/1416436917017759751