Apr 1, 2023
बिग बॉस 16 की मोस्ट फेवरेट और फेमस जोड़ी अंकित गुप्ता और प्रियंका चाहर चौधरी की रही। दोनों घर से निकलने के बाद कम ही साथ दिखाई दिए हैं। कुछ दिन पहले इन्हें जुनूनियत के सेट पर भी देखा गया था। हाल ही में इन दोनों का एक प्यारा-सा म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हुआ था। खैर अब एक बार इन्हें फिर देखा गया है। अकेले नहीं मगर साजिद खान के साथ। ये तीनों मुंबई में स्पॉट हुए हैं।
रियलिटी शो में भी इन तीनों की बॉन्डिंग को देखा गया था। खासकर अंकित गुप्ता और साजिद खान की दोस्ती को लोगों ने पसंद भी किया था। अब ये दोबारा मिले हैं और ढेर सारी बातें भी किए हैं। साजिद खान, प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता ने साजिद खान से मजाक में भी कह दिया कि अब वो आशिकी 4 बना सकते हैं और उन दोनों का कास्ट कर सकते हैं। इसके अलावा, साजिद खान ने मंडली के टूटने पर भी बात की। अब्दु रोजिक और एमसी स्टैन के बीच आई दरार के बारे में अपनी राय रखी।
साजिद खान ने रीयूनियन के लिए कहा- जैसा कि हमने रियलिटी शो में बहुत कहा था कि घर से बाहर जाने के बाद मिलेंगे। ये वही है। एविक्ट होने के बाद अंकित अपने शो में बहुत व्यस्त हो गया था। लेकिन जब ये मुंबई आया है तो इसने मिलने का प्लान बनाया। मैं प्रियंका और अंकित से फोन पर बात करता रहता हूं। और इससे ये साबित होता है कि हमारा घर में रिश्ता सच्चा था। कैमरे के लिए नहीं था। हम दोस्त इसलिए नहीं कि हमें दोस्त बनना है बल्कि हमारा बॉन्ड वाकई है। हमारा कनेक्शन वाकई है। अंकित गुप्ता ने चंडीगढ़ से मुंबई आने के बारे में कहा- मुझे अच्छा लग रहा है। ऐसा लग रहा है कि मैं घर आ गया हूँ। में बहुत खुश हूं। मुंबई मेरा लंबे समय से घर रहा है और मैं इसे याद करता हूं। मैं आता रहूंगा।