Nov 3, 2022
बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा हाल ही में 3 साल बाद अमेरिका से मुंबई लौटी हैं। यहां लौटने के बाद प्रियंका ने अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर की। प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसमें प्रियंका चोपड़ा मुंबई पहुंचकर बीच किनारे मस्ती करते दिख रही हैं।
प्रियंका चोपड़ा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, वीडियो में प्रियंका चोपड़ा अपनी कार से बीच सड़क रुककर तुरंत बाहर निकलती हैं। इसके बाद वो बीच किनारे पोज करती दिख रही हैं। ये वीडियो शेयर करके प्रियंका ने लिखा है, 'एक पुराने अड्डा पर गड्ढा बनाना, भले ही सिर्फ एक मिनट के लिए... हालांकि ये सिर्फ एक मिनट के लिए ही था। मुंबई मैंने तुम्हें बहुत मिस किया। अब दोबारा से काम शुरू करते हैं।
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में एक बेटी की मां बनी हैं। प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस 9 महीने की हो गई हैं। प्रियंका चोपड़ा के साथ बेटी मालती नजर नहीं आईं।