Dec 27, 2019
आज बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान का जन्मदिन है और आज ही उनकी बहन ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दे दिया है। सलमान खान की बहन अर्पिता ने बेटी को जन्म दिया है, जिसकी खबर इस समय तेजी से वायरल हो रही है। वैसे अर्पिता ने अपने भाई को जन्मदिन पर दोबारा मामा बनने का खास तोहफा दे दिया है जो उन्होंने पहले से प्लान किया था।
बता दें कि इस समय अर्पिता मुंबई के हिंदुजा हॉस्पिटल में एडमिट हैं। वहीं डिलीवरी के समय उनके साथ खान परिवार के सभी सदस्य मौजूद थे। सामने आई जानकारी के मुताबिक अर्पिता ने बच्चे को सी-सेक्शन के जरिए जन्म दिया है। आप जानते ही होंगे यह बेबी अर्पिता का सेकेंड बेबी है क्योंकि इससे पहले उन्हें एक बेटा भी है। उनके बेटे का नाम आहिल शर्मा है जिसके साथ केक काटकर सलमान ने जन्मदिन मनाया था।
सलमान और आहिल की भी बॉन्डिंग बेहद खास है दोनों अक्सर साथ दिखाई दे जाते हैं। वैसे सलमान अपने भांजे को बहुत प्यार करते हैं और अब देखना होगा उनकी भांजी जो उनके जन्मदिन के दिन पैदा हुई है उसे वह कितना लाड प्यार देते हैं। बीते दिनों ही सलमान ने अपने बर्थडे प्लान के बारे में बात करते हुए कहा था- मेरे बर्थडे के लिए कोई प्लान नहीं है। मेरी बहन अर्पिता प्रग्नेंट है तो मैं अपना पूरा टाइम उसी के साथ स्पेंड करूंगा। सलमान खान को वैसे तो कई सारे गिफ्ट मिले होंगे। मगर इसमें कोई दोराय नहीं कि जो गिफ्ट उन्हें अर्पिता देने जा रही हैं वो अद्भुत है और अमूल्य भी।