Loading...
अभी-अभी:

किस्मत की हवा के साथ जमकर थिरकी शहनाज

image

Jan 12, 2021

मनोरंजन जगत : बिग बॉस शो में कंटेस्टेंट रह चुकीं शहनाज गिल को ​तो आप अच्छे से जानते ही होंगे। बिग बॉस शो से निकलते ही शहनाज के कई डांस वीडियोज यूट्यूब पर छा गए। बता दें कि,शहनाज अक्सर अपने डांस वीडियोज को लेकर सुर्खियों में छायी रहती हैं। वहीं अब शहनाज का एक और नया डांस वीडियो सामने आया है जिसमें वो जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। 

https://twitter.com/shehnaaz_fan_/status/1348894646743691265

शहनाज ने अपना ये वीडियो सारेगामापा के साथ मिलकर बनाया है। जो अब भारत में ट्विटर पर लगातार ट्रेंड कर रहा है। चौंकाने वाली बात य​ह कि, ये नंबर 6 पर ट्रेंड कर रहा है। इस वीडियो में शहनाज अपनी मासूम अदाओं के साथ किस्मत की हवा ​कभी नरम कभी गरम पर डांस करती नजर आयीं। किस्मत की हवा कभी नरम कभी गरम सी रामचंद्र ने गाया है। जिसपर शहनाज ने बेहतरीन अंदाज में डांस किया है।