Loading...
अभी-अभी:

34 साल की उम्र में मां बनेंगी सना...बॉलीवुड को कहा अलविदा और अपनाया धर्म का रास्ता

image

Mar 16, 2023

सना खान बनेंगी मां!
सना खान ने फैन्स को दी बड़ी खुशखबरी

हिंदी, तमिल और तेलुगू फिल्मों के अलावा टीवी में भी काम कर चुकीं एक्ट्रेस सना खान ने फैन्स को गुड न्यूज दी है। वह प्रेग्नेंट हैं और इसी साल जून में मां बनने वाली हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चे को गोद में लेने के लिए बेताब हैं। बता दें कि सना ने साल 2020 में मुफ्ती अनस सईद से शादी की और ग्लैमरस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह धर्म के मार्ग पर चलती थी।

सना और अनस सईद ने ऐलान किया
सना खान प्रेग्नेंट और उनके पति अनस सईद ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में इस खुशखबरी की पुष्टि की कि दोनों माता-पिता बनने वाले हैं। सना ने कहा कि वह बहुत उत्साहित हैं। वह चाहती हैं कि उनका बच्चा जल्द से जल्द उनकी गोद में हो।

2005 में अभिनय करना शुरू किया
सना खान मुंबई में पली-बढ़ी हैं। उनके पिता केरल के एक मलयाली मुस्लिम हैं और मां सईदाह मुंबई से हैं। सना ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2005 में कम बजट की एडल्ट फिल्म 'ये है हाई सोसाइटी' से की थी। इसके बाद वह टीवी विज्ञापनों में नजर आने लगीं। फिर सना ने साउथ में डेब्यू किया। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'जय हो' में काम किया है। सना ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' के छठे सीजन में हिस्सा लिया था। इस शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। हालांकि, वह शो नहीं जीत सकीं।

सना ने साल 2019 में कोरियोग्राफर मेल्विन लुईस के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला और फरवरी 2020 में वे अलग हो गए। 8 अक्टूबर 2020 को सना ने सोशल मीडिया पर इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया था। 21 नवंबर 2020 को सना ने मुफ्ती अनस सईद से सूरत में निकाह किया।