Nov 3, 2022
शाहरुख खान बॉलीवुड का जाना माना चेहरा है, 2 नवंबर को शाहरुख ने अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, शाहरुख का यह जन्मदिन बहुत ही उत्साह से भरा रहा। शाहरुख खान के बर्थडे पर फैंस की भीड़ ने'मन्नत'के बाहर इकट्ठा होकर किंग को बधाइयां दीं। एक्टर ने भी अपनी अगली फिल्म'पठान'का टीजर रिलीज करके फैंस को बड़ा सरप्राइज़ दिया। शाहरुख के बर्थडे पर दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी रोशन हुआ।
बुर्ज खलीफा के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो पोस्ट हुआ है, बुर्ज खलीफा पर लिखा है, "हैप्पी बर्थडे शाहरुख खान, हैप्पी बर्थडे पठान, वी लव यू।" साथ ही वीडियो के बैकग्राउंड में एक्टर की सुपरहिट फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का सॉन्ग 'तुझे देखा तो ये जाना सनम'लगा बज रहा है। इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है, "बॉलीवुड के महान स्टार शाहरुख खान के जन्मदिन के मौके पर, जगमगाता हुआ बुर्ज खलीफा। आइए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दें।"
बुर्ज खलीफा के ट्वीट पर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं, एक यूजर ने कमेंट में लिखा है, "केवल शाहरुख खान पहले ऐसे इंसान बने हैं, जो 5 बार बुर्ज खलीफा पर फिचर हो चुके हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है, "केवल दो भारतीय लोगों को ही बुर्ज खलीफा पर पहले महात्मा गांधी और दूसरे शाहरुख खान।"