Loading...
अभी-अभी:

करियर को हिट सुपरहिट बनाने के लिए सुशांत ने की थी जी जान से मेहनत

image

Jan 20, 2021

मनोरंजन जगत । बॉलीवुड में अपनी कुछ ही फिल्मों से लोगों के दिलों में बसने वाले सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है। सुशांत सिंह राजपूत का जन्म 21 जनवरी 1986 में हुआ था और उन्होंने 14 जून 2020 को दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत ने आत्महत्या की थी या उनकी हत्या हुई थी यह बात आज तक किसी को पता नहीं है। वैसे सुशांत का जन्म बिहार के पटना में हुआ था और वह काफी मेहनती थे। उन्होंने अपने करियर को हिट-सुपरहिट बनाने के लिए जी-जान से मेहनत की।

सुशांत का सुपरहिट टीवी शो था पवित्र रिश्ता

सुशांत ने सबसे पहले इंजीनिरयरिंग में पढ़ाई की लेकिन तीसरे साल उन्होंने कॉलेज छोड़ दिया और मुंबई का रुख लिया। वैसे हम आपको यह भी बता दें कि सुशांत की चार बहनों में वह एकलौते भाई थे। सुशांत के पिता एक सरकारी कर्मचारी हैं और जब सुशांत 12वीं कक्षा में थे, तभी उनकी मां का देहांत हो गया था। अपनी माँ की मौत के बाद से सुशांत खुद को अकेला महसूस करते थे। अब बात करें फिल्मी करियर की तो सबसे पहले सुशांत ने करियर की शुरूआत बैकग्राउंड डांसर बनकर की। आप सभी ने उन्हें एक्ट्रे्स ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ देखा होगा। वहीं उसके बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में एंट्री ली।

सुशांत का सुपरहिट टीवी शो था पवित्र रिश्ता

सुशांत ने कई टीवी सीरियल में काम किया और उनका सुपरहिट शो रहा, 'पवित्र रिश्ता'। इस शो में नजर आने के बाद वह मशहूर हो गए। इस शो के बाद उन्होंने कई शोज में काम किया और उसके बाद बॉलीवुड में एंट्री कर ली। उनकी पहली फिल्म काय पो छे रही जो साल 2013 में रिलीज़ हुई। इस फिल्म के बाद सुशांत का फिल्मी करियर रफ्तार से आगे बढ़ने लगा। देखते ही देखते उन्होंने कई फिल्मों में काम किया जिनमे से कुछ सुपरहिट रहीं। वैसे अब सुशांत इस दुनिया में नहीं है लेकिन लोग उन्हें भुला नहीं पाए हैं।