Loading...
अभी-अभी:

रिया चक्रवर्ती और महेश भट्ट की वॉट्सऐप चैट वायरल, कई राज से उठा पर्दा

image

Aug 20, 2020

सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के केस में दिन पर दिन नए नए राज खुल रहे हैं। अब इस मामले की जांच सीबीआई द्वारा होनी है। ऐसे में इन सभी के बीच सुशांत की प्रेमिका कहलाई जाने वाली रिया चक्रवर्ती और फिल्ममेकर महेश भट्ट की एक वॉट्सऐप चैट मीडिया में वायरल हो रही है। जानकारी के अनुसार यह चैट सुशांत की मौत से 6 दिन पहले यानी 8 जून की रात 7:43 से 8:08 बजे के बीच की है। बता दें कि इसी दिन रिया सुशांत का घर छोड़कर चली गई थीं। आप देख सकते हैं चैट में दिखाई दे रहा है महेश भट्ट ने रिया को पीछे मुड़कर न देखने की सलाह दी थी। इंडिया टुडे नामक वेबसाइट ने इस वॉट्सऐप चैट को शेयर किया है। इसमें रिया ने खुद को भट्ट के निर्देशन में बनी उनकी फिल्म 'जलेबी' के किरदार आयशा के रूप में मेंशन किया है। आइए दिखाते हैं दोनों के बीच की बातचीत इस प्रकार है ।

रिया चक्रवर्ती : भारी दिल और राहत की भावना के साथ आयशा आगे बढ़ गई है सर...हमारा आखिरी कॉल जगाने वाला कॉल था। आप मेरे एंजल हैं। आप तब भी थे और अब भी हैं।

महेश भट्ट: पीछे मुड़कर मत देखना। इसे संभव बनाओ, जो कि जरूरी है आपके पिता को मेरा प्यार। उन्हें बहुत खुशी होगी।

रिया चक्रवर्ती: कुछ साहस मिला सर और आपने उस दिन फोन पर मेरे पिता के बारे में जो कहा, उसने मुझे स्ट्रॉन्ग होने के लिए प्रेरित किया। हमेशा खास होने के लिए उन्होंने आपको प्यार और शुक्रिया भेजा है।

महेश भट्ट: तुम मेरी बच्ची हो। मैं हल्का महसूस कर रहा हूं।

रिया चक्रवर्ती : आह...शब्द नहीं है सर...दिल भरा हुआ है. लेकिन आपके लिए जो फीलिंग होती है, वह सबसे अच्छी होती है।

महेश भट्ट: बहादुर होने के लिए शुक्रिया।

रिया चक्रवर्ती : किस्मत का शुक्रिया, जो उसने मुझे आपसे मिला दिया। आप सही हैं। हमारे रास्ते इस दिन के लिए ही मिले थे। सिर्फ एक फिल्म के लिए नहीं, बल्कि कुछ बहुत अलग है। आपके कहा एक-एक शब्द मेरे दिमाग में गूंजता है और आपके असीमित प्यार का गहरा प्रभाव महसूस होता है।

महेश भट्ट: हां, हां, हां. अगर मैं काम न आ सका तो मेरे होने का कोई मतलब नहीं है।

रिया चक्रवर्ती : आपने मुझे फिर आजाद कर दिया। भगवान की तरह एक ही जिंदगी में दूसरी बार। (संभवतः पहली बार के तौर पर वे उनकी फिल्म 'जलेबी' की बात कर रही हैं)

महेश भट्ट : रेस्ट. रिया चक्रवर्ती: आह शांति।

महेश भट्ट : हैप्पी बर्थडे (शायद महेश भट्ट इसे रिया का पुनर्जन्म मान रहे थे)

रिया चक्रवर्ती : हाहा-हाहा...मैं स्माइल कर रही हूं। आई लव यू माय बेस्ट मैन। आपको प्राउड फील कराऊंगी।

महेश भट्ट : तुमने पहले ही करा दिया। वाकई, तुमने जो किया, उसके लिए गट्स चाहिए। पीछे मत मुड़ना।

दरअसल, रिया ने मुंबई पुलिस और ईडी की पूछताछ में कहा था कि सुशांत ने उन्हें घर छोड़ने के लिए कहा था, क्योंकि उनके पिता उनके रिश्ते से खुश नहीं थे। इसी के साथ एक रिपोर्ट के अनुसार महेश भट्ट ने भी उन्हें सुशांत के साथ रिश्ता खत्म करने की सलाह दी थी।