Jul 12, 2017
इंदौर : दवरका पूरी थाना क्षेत्र के दिग्वजय विजय सिंह मल्टी में रहने वाले कॉलेज के छात्र का शव उसी की मल्टी में फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने क्षेत्रीय नशे का कारोबार करने वालों पर हत्या का आरोप लगाया हैं। परिजनों की माने तो कुछ समय पूर्व मृतक राजा का विवाद क्षेत्रीय नशे का कारोबार करने वालो से हुआ था। नंदार, महेश और अनिता की राजा ने अवैध रूप से गांजा बेचने का वीडियो बना लिया था और दवरकापूरी थाना पर दी थी। तब से तीनों उससे विवाद करने लगे थे और जान से मारने की धमकी दी थी। उसी के चलते राजा ने कई बार इसकी शिकायत पुलिस को की। लेकिन पुलिस ने सुनवाई नहीं की और गांजा बेचने की वीडियो देने के बाद भी पुलिस ने उन्हें छोड़ दिया। परिजनों की माने तो मृतक राजा की रेलवे में नौकरी लग गई थी और एक दो दिन में नौकरी ज्वाइन करने वाला था। लेकिन नंदार, महेश और अनिता ने राजा की हत्या कर दी। हालांकि पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया हैं। पुलिस का कहना हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता लगेगा कि मृतक ने फांसी लगाई हैं या उसकी हत्या की गई हैं।