Jul 10, 2017
भोपाल : अशोका गार्डन थाना पुलिस ने चार शातिर चोरो को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों से 10 गैस सिलेंडर, एलईडी मोबाइल, सोने चांदी के जेवरात और मोटरसाइकिल सहित 2 लाख का माल बरामद किया हैं। पकड़े गये चारों आरोपी अशोका गार्डन इलाके रहने वाले हैं। अशोका गार्डन थाना पुलिस को सूचना मिली थी। 80 फिट रोड़ पर एक रेस्टोरेंट के पास आरोपी अनिल यादव और उसका भाई सुनील यादव चोरी की बाइक से घूम रहा हैं। पुलिस ने दोनों को पकड़ा और पूछताछ की तो चोरी करना कबूल किया। आरोपीयों ने दो अन्य साथियों के नाम बताये, उनकी निशानदेही पर दोनों आरोपियो को गिरफ्तार किया। पुलिस सभी आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।