Aug 31, 2017
इंदौर : एक महिला ने अचानक एसिड पी लिया, जिससे उसकी तबियत खराब हो गई। महिला को एमवाय अस्पताल में भर्ती किया गया हैं। दरअसल कुशवाह नगर में रहने वाली शोभा ने घर में एसिड पी लिया। तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने शोभा को एमवाय अस्पताल लेकर गए। शोभा की बेटी अंजली ने बताया कि उसके भाई की मौत हो जाने की वजह से उनकी मां परेशान रहती थी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया हैं कि महिला ने एसिड क्यों पिया। पुलिस मामले में जांच कर रही हैं।